{"_id":"5d34cac58ebc3e6ce559bfcc","slug":"crime-pilibhit-news-bly36952972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के जमा होने पर नकब लगा रहे चोर बाइक छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के जमा होने पर नकब लगा रहे चोर बाइक छोड़ भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर से सटे मीरापुर गांव में चोरों ने खाद की दुकान में नकब लगा सामान समेटने में सफल हो पाते कि आहट पर जागे ग्रामीण जमा हो गए। इस पर चोर बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। आरोपियों का पता लगाने के लिए सुरागरसी की जा रही है। घटना के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के इग्घरा गांव निवासी ओमप्रकाश की सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में खाद की दुकान है। शनिवार देर रात चोरों ने खाद की दुकान को निशाने पर ले लिया। चोरों ने पीछे की तरफ दीवार में नकब लगाया। वह सामान समेटने ही वाले थे कि आहट पर ग्रामीण जाग गए। दुकान में नकब लगाते लोगों को देखा तो सभी शोर मचाते हुए बाहर आए। इस पर चोर भाग गए। हालांकि उनकी एक बाइक मौके पर छूट गई। जिसमें मिले कागजात के आधार पर आरोपियों के नौगवां पकड़िया गांव के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पूरे मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।