{"_id":"5d34caba8ebc3e6cbc339b84","slug":"crime-pilibhit-news-bly3695293164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अज्ञात कारणों के चलते कक्षा दस के छात्र ने परिवार वालों की गैर मौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की, लेकिन परिजन खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बता सके। कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कनाकोर गांव निवासी रोहताश गंगवार खेती करते हैं। उनका 15 वर्षीय पुत्र अंश शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह मां रानी गंगवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। रविवार दोपहर को मां किसी काम से चली गईं। इस बीच खुद को अकेला पाकर अंश ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके फंदे पर लटका मिलने पर शोर मच गया। मां भी जब तक वापस आ चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसको नीचे उतारा। आनन-फानन में परिजन उसके जिंदा होने की आस लिए जिला अस्पताल लाए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से जानकारी करनी चाही, लेकिन परिजन चुप्पी साधे रहे। कोई वजह नहीं बताई जा सकी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि परिजन के इंकार करने पर शव को पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वजह को लेकर कोई कुछ नहीं बता सका है।