{"_id":"6952c3bf843e21787700a241","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150815-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दीवार के सहारे घर में घुसे चोर, जेवर और 20 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दीवार के सहारे घर में घुसे चोर, जेवर और 20 हजार की नकदी चोरी
Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने गांव जादौपुर गहलुइया निवासी जहाना के घर में घुसकर सेफ और संदूक में रखे सोने, चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना रविवार रात की है। गांव निवासी हामिद की पत्नी जहाना ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि रात करीब तीन बजे दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने उसकी पुत्रवधू के कमरे की सेफ का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और उसके कमरे में रखे संदूक से उसके सोने, चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पर सोमवार सुबह उसके घर करीबियों की भीड़ लगी। प्रधान इमरान खां ने बताया कि जहाना के पति दूसरे जिलेे में मजदूरी करने गए हैं। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद