{"_id":"695170b5e0678be2180ea54d","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150738-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला की मौत होने के बाद बंद अस्पताल पर चस्पा कराया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला की मौत होने के बाद बंद अस्पताल पर चस्पा कराया नोटिस
Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीम के साथ प्राइवेट अस्पताल में छापा मारा लेकिन वह बंद मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बंद अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर संचालक और प्रसूता पक्ष को बयान के लिए तलब किया है। संचालक से अस्पताल से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। नोटिस में उपस्थित न होने पर अस्पताल को सील करने की चेतावनी दी है।
नगर के सिटी सेंटर में थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा के शाहिद की पत्नी सईमा को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार को भर्ती कराया था। चिकित्सक ने बच्चे को चिपका होना और पेट में पानी कम होना बताकर ऑपरेशन कर दिया था। ऑपरेशन से पुत्र का जन्म हुआ। उसे शनिवार सुबह जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने तहरीर देने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था।
दूसरे दिन रविवार को सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा टीम के साथ अस्पताल में छापा मारने पहुंचे। उनको अस्पताल बंद मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर संचालक और मृतका पक्ष के लोगों को बयान के लिए एक दिन का समय देकर तलब किया है। संचालक से अस्पताल से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं। अस्पताल संचालक के अभिलेख सहित न आने पर अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। अस्पताल संचालक और मृतका के परिजन के बयान के बाद क्षेत्र की आशा का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संवाद