फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: ट्रक से टकराकर कार में सवार पांच लोग घायल

Thu, 11 Dec 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
चुर्रा सकतपुर। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर गांव डांडिया नवाजिश अली के सामने बृहस्पतिवार सुबह ट्रक से टकराकर कार सवार बीसलपुर-बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के पांच शिक्षक घायल हो गए। हादसा बरेली क्षेत्र में हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआ डांडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुबह कार में सवार पांच लोग बरेली से बीसलपुर की ओर आ रहे थे। गांव डांडिया नवाजिश अली के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से घने कोहरे की वजह से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर बरेली की ओर भाग गया। उधर, कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसा होते ही चालक कार से कूद गया था। घायलों में दीक्षा रानी, जगजीत सिंह, असगर हुसैन ,सोनी सिंह और भीम सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद चौकी पुलिस और बरेली के थाना भूता की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भुता थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआ डांडा में भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि घायल बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग बेसिक विद्यालयों में शिक्षक हैं। ये लोग अपने-अपने विद्यालयों को जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed