{"_id":"693717b8ed6aa3e6e20f431a","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149497-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इलाज में लापरवाही पर शाहजी हॉस्पिटल की ओटी कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इलाज में लापरवाही पर शाहजी हॉस्पिटल की ओटी कराई बंद
Mon, 08 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में अस्पताल की ओटी बंद करने पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी- विभाग
पूरनपुर। इलाज कर हाथ खराब करने की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक रोड स्थित शाहजी हॉस्पिटल की ओटी को बंद करा दिया। अस्पताल संचालक को अभिलेखों सहित मंगलवार को तलब किया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी रेहान ने अस्पताल के चिकित्सक पर गलत इलाज से हाथ खराब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित का कहना है कि हाथ में दर्द होने पर अस्पताल के चिकित्सक से इलाज कराया। हाथ सही होने की जगह खराब हो गया। मंगलवार को शाहजी हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की गई। जांच के बाद हॉस्पिटल की ओटी को बंद करा दिया। संवाद