फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से लटके मिले युवक के रोते बिलखते परिजन संवाद
जहानाबाद। गांव मगरासा निवासी राजेश कुमार गोस्वामी (25) का शव गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दो दिन से लापता था।
विज्ञापन

मृतक के पिता नित्यानंद गोस्वामी ने बताया कि उसका पुत्र राजेश दो दिन पूर्व गाजियाबाद से वापस आया था। वह में मजदूरी का कार्य करता था। वह शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे घर से नाश्ता करके निकला था। जब दोपहर तक घर वापस नहीं आया तो उसे तलाश करना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ बच्चों ने पेड़ पर फंदे से शव लटका होने की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विश्नोई फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच मौके पर सीओ (सदर) आईपीएस नताशा गोयल भी पहुंच गईं। फ़ॉरेंसिक टीम को बुलाया। मृतक के पिता नित्यानंद और माता सविता देवी ने पास के गांव के एक युवक पर हत्या कर शव पेड़ पर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। बताया कि कुछ दिन पूर्व युवक से झगड़ा हुआ था। तब उसने जान से मारने की दी थी। पिता का कहना है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी उसके पुत्र से शराब के लिए सौ रुपये मांग रहा था, नहीं देने पर झगड़ा करने करने लगा था।

जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से लटके मिले युवक के रोते बिलखते परिजन संवाद

जहानाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से लटके मिले युवक के रोते बिलखते परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed