{"_id":"692895a9e0fe2b36ac0d074b","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-148804-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला के बैंक खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला के बैंक खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये
Thu, 27 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आईडीबीआई बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये निकाले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बांके बिहारी कुंज कॉलोनी निवासी चंचल माहेश्वरी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसका खाता आईडीबीआई बैंक में है। 28 और 29 अक्तूबर 2025 को किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके खाते से 1,99,998 रुपये निकाल लिए। लेन-देन का संदेश आने पर उसने 29 अक्तूबर को ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से खाते से निकली राशि और उपयोग किए गए नंबर की जांच की जा रही है।