फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: सुबह तड़के घर से निकले दो छात्र और एक छात्रा लापता

Mon, 29 Dec 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 29 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से सोमवार तड़के दो नाबालिग छात्र और एक छात्रा के एक ही समय पर लापता होने से खलबली मच गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तीनों के आपस में दोस्त होने और साथ जाने की बात सामने आई है। पुलिस की टीमें बरामदगी के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन

तीनों मामले शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। थाना पुलिस की जानकारी में आया कि थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी, रामवाटिका कॉलोनी के दो छात्र सुबह तड़के घर से निकले और लौटकर नहीं आए हैं। इसमें राजीव कॉलोनी निवासी रामगोपाल शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र वैभव शर्मा सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से निकल गया। परिजनों के जागने पर वैभव घर में नहीं मिला तो खोजबीन की गई। इस दौरान उसकी बाइक और एक मोबाइल फोन भी गायब मिला। बताया गया कि उक्त मोबाइल वैभव की मां का था, जिसका इस्तेमाल पेटीएम लेनदेन के लिए किया जाता था। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच जानकारी सामने आई कि वैभव का दोस्त थाना क्षेत्र के रामवाटिका कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र मुनेंद्र पाल सिंह भी सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस पर दोनों के परिजन थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि वैभव अपने साथ ले गए फोन से एक मोबाइल नंबर पर पेटीएम के जरिए लेनदेन किया है। पुलिस ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो वह नंबर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ही एक मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी का निकला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने किशोरी के घर पहुंचकर पूछताछ की, जहां पता चला कि उक्त किशोरी भी सोमवार सुबह करीब चार बजे से घर से लापता है। परिजनों ने बताया कि वह भी बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों नाबालिग पिछले वर्ष तक कक्षा नौ में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इस वर्ष किशोरी के पिता ने उसका नाम उस स्कूल से कटवाकर दूसरे स्कूल में दाखिला करा दिया था। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में तीनों के एक साथ घर से निकलने की संभावना प्रबल नजर आ रही है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि जिस स्कूल में तीनों पहले पढ़ते थे, प्रारंभिक जांच में तीनों के एक साथ जाने की बात सामने आई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अलग-अलग टीमें बरामदगी के प्रयास में जुटीं हैं। संभावित स्थानों और मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed