फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल गेट पर गार्डों ने किसान को पीटा

Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
नोवल चीनी मिल गेट पर किसानों से होती मारपीट। स्रोत वीडियो ग्रेब
बरखेड़ा। गन्ना लेकर बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल आए किसान की गार्डों ने पिटाई कर दी। किसान से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसान ने जांच टीम की ओर से गन्ना रिजेक्ट करने का विरोध जताया था। मिल गेट पर किसानों से मारपीट की घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव मसीत निवासी किसान प्रदीप कुमार शनिवार रात करीब 11 बजे गन्ना लेकर बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल पहुंचे थे। मिल गेट पर गन्ने की प्रजाति की जांच करने वाले ने गन्ने को रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन

गन्ने भरी ट्रॉली वापस ले जाने के लिए कहा। किसान ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मिल गेट और अन्य स्थानों पर लगे गार्ड (सुरक्षाकर्मी) एकत्र हो गए और किसान को पीटने लगे। गार्डों ने किसान को लात घूंसे और डंडे से पीटा। बाद में उसे खींचकर मिल के अंदर ले गए। यह देख किसानों ने विरोध जताया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि किसानों से मारपीट की घटनाएं आए दिन होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मामले पुलिस तक भी पहुंचते हैं। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed