{"_id":"6905038d186a82a64606db94","slug":"crime-news-in-distirct-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-147077-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अश्लील फोटो भेज शादी तुड़वाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अश्लील फोटो भेज शादी तुड़वाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Nov 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आरोपी ने छत पर चढ़कर युवती के अश्लील फोटो खींच लिए गए। फोटो और पत्र भेजकर शादी तुड़वाने की धमकी दी। आरोप है कि युवक के साथी कई लोगों को भी फोटो दिखाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव निवासी पड़ोसी नितिन कुमार ने वर्ष 2022 में अपनी छत पर चढ़कर बेटी के कुछ फोटो खींच लिए थे। बाद में एडिट कर फोटो उनके व्हाट्सएप पर भेजकर कहा कि अपनी बेटी की शादी उसके साथ कर दो वरना फोटो वायरल कर देगा। नितिन के दोस्त बंसीलाल ने गांव में वे फोटो कई लोगों को दिखाए। अश्लील फोटो के माध्यम से आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आए दिन छत पर पहुंचकर बेटी को अश्लील इशारे करता रहा। बाद में आरोपी ने गांव निवासी दो दोस्तों के साथ मिलकर बेटी को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें कीं। शादी न करने पर उठाकर ले जाने की धमकियां दे चुका है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
उन्होंने अपनी बेटी की शादी कुछ महीने पहले एक गांव में तय कर दी थी। आरोपी ने बेटी की होने वाली ससुराल में पत्र व अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में आरोपी नितिन कुमार, सुनील कुमार, बंसीलाल को नामजद किया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।