फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

लोहे की राड मारकर की गई थी अरमान की हत्या

Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। वर्कशॉप मालिक अरमान की अगस्त माह में लेनदेन के विवाद पर उसके साथियों ने चलती बाइक पर अरमान के सिर पर पीछे से लोहे की राड से प्रहार कर हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर नामजद हत्यारोपी अंकुर अग्रवाल और गुरसरन उर्फ लाडी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज राजन टॉकीज वाली गली निवासी अरमान का शव पूरनपुर-मैंगलगंज हाइवे पर घाटमपुर के आगे सड़क किनारे 19 अगस्त की शाम को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अरमान की मौत सिर में आई चोटों से होना पाई गई। पुलिस शुरू में यह मामला सड़क दुर्घटना का मानती रही थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में अरमान के परिवारवालों और अन्य करीबियों ने नगर में जुलूस निकालकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। कोतवाली पुलिस ने घटना के दो दिन बाद अरमान के भाई शक्ति कुमार की ओर से अरमान के साथी सुधीर कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल, बंडा बस स्टैंड के समीप रहने वाले लाडी सिंह उर्फ गुरसरन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से दोनों नामजद आरोपी कई दिन तक कोतवाली पुलिस की हिरासत में रहे थे। नामजद आरोपियों का चालान न होने के विरोध में दो दिन बाद अरमान के परिवारवालों ने लोगों के साथ नगर में कैंडल मार्च निकालकर एसडीएम का घेराव किया। कोतवाली में हंगामा कर प्रदर्शन किया। बाद में हुई वार्ता ने एसडीएम, सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया था। अरमान की मौत पर हत्या या हादसा में कोतवाली पुलिस उलझी रही। घटना के करीब दस दिन बाद घटना की विवेचना माधोटांडा एसएचओ केशव कुमार तिवारी को सौंपी गई। माधोटांडा एसएचओ केशव कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को शाहगढ़ रेलवे क्रॉॅसिंग के समीप से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि लेनदेन के विवाद पर नामजद दोनों आरोपियों ने चलती बाइक पर अरमान के सिर पर पीछे से लोहे की राड से प्रहार कर हत्या की थी। हत्या में प्रयुक्त की गई राड उसी दिन पुलिस ने घटना स्थल के समीप से बरामद की थी। गिरफ्तार किए गए दोनों हत्यारोपियों का बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed