फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

सूजा घोंपकर की गई थी दिलेराम की हत्या

Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। दिलेराम उर्फ रामदयाल की सितंबर में गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके साथियों पर बंदूक से फायर कर घायल किया गया था। पुलिस घटना का खुलासा कर नामजद तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त सूजा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

गांव पताबोझी निवासी दिलेराम उर्फ रामदयाल का शव सात सितंबर को हरीपुर जंगल में खाई में मिला था। उसकी साइकिल नजदीक खड़ी थी। वन दरोगा नंदराम की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। घटना के बाद से ही दिलेराम के परिवार वाले वनकर्मियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। दिलेराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में आई चोट से मौत होना स्पष्ट हुआ था। दिलेराम के साथी गांव निवासी लीलधर और कालीचरन फायर लगने से घायल हुए थे। अगले दिन दोनों घायलों ने सीएचसी पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया था। घटना के तीन दिन बाद दिलेराम की पत्नी सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव टांडा छत्रपति निवासी ज्वाला प्रसाद, देशराज और गांव गुलड़िया खास निवासी रंजीत पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने ज्वाला प्रसाद, रंजीत, देशराज के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना की विवेचना सीओ कमल सिंह कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि घटना की रात को जंगल में दोनों पक्षों में मुंह पर टार्च की रोशनी डालने को विवाद हुआ था। इसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई। फायर लगने से दिलेराम के दो साथी घायल हुए। आरोपियों ने दिलेराम को पकड़ लिया। उसकी सूजा घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने तमंचा को कहीं फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed