फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

सिल्वर लीफ होटल में मटर पनीर की सब्जी में निकला हड्डी का टुकड़ा

Tue, 24 Dec 2019 09:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। शहर के एक नामचीन होटल में एक बर्थडे पार्टी मेहमान बनकर पहुंचे आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक सामने आई मटर पनीर की सब्जी में हड्डी का टुकड़ा देख दंग रह गए। शाकाहारी होने के कारण उनकी अजीब स्थिति हो गई। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर होटल मालिक ने गलती स्वीकारने के बजाय अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए जिला समन्वयक ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की तो अब सुनगढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कृष्ण लोक कॉलोनी के रहने वाले डॉ. अटलमणि शुक्ला ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि आठ दिसंबर को उनके एक मित्र की ओर से बर्थडे पार्टी का आयोजन डिग्री कॉलेज चौराहा के पास सिल्वर लीफ होटल में किया गया था। इसमें वह परिवार के साथ गए थे। पार्टी में शाकाहारी खाना रखा गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने लगे तभी मटर पनीर की सब्जी प्लेट में परोसते वक्त डोंगा में हड्डी का टुकड़ा पड़ा था। वह शाकाहारी व्यक्ति हैं, तो हड्डी देख दंग रह गए। होटल के मैनेजर को बुलाकर शिकायत की। इस पर मैनेजर ने गलती से हड्डी आ जाने की बात कहकर टालना शुरू कर दिया। शोर पर होटल मालिक भी वहां आ गए। उन्होंने गलती स्वीकारने के बजाय अभद्रता की, अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए स्टाफ बुलाकर होटल से बाहर फिंकवाने की धमकी दे डाली। पार्टी में कोई खलल न पड़े, इसके लिए वह परिवार संग घर आ गए। जिला समन्वयक डॉ. शुक्ला ने पुख्ता साक्ष्य होने का भी दावा किया है। उन्होंन पांच दिन पहले एसपी से शिकायत की, तब कहीं जाकर अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
नामचीन होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थ में गंदगी से लेकर कीड़े मिलने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक साल पहले टनकपुर हाईवे स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट में भाजपा नेता चाउमीन खाने पहुंचे थे। चाउमीन में कीड़ा निकलने पर काफी हंगामा हुआ था। बेकार हो चुकी सब्जी भी कई बार परोसी जा चुुकी है। इसके अलावा एक नामचीन होटल में खाद्य विभाग की ओर से लिया गया मिर्च का सैंपल भी परीक्षण में फेल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘होटल वाले ने मुझे धमकाया भी’
सब्जी में हड्डी निकलने पर पहले मैनेजर इसको आम बात कहकर टालते रहे। बाद में होटल मालिक ने तो पहुंच का हवाला देते हुए धमकाना शुरू कर दिया। शोर पर जब पार्टी में शामिल अन्य लोग इकट्ठे होने लगे तो होटल मालिक शांत हुए। मेरे हाथ से हड्डी का टुकड़ा लेकर सबूत मिटाने का भी कोशिश की। हमारी पार्टी में जब नॉनवेज रखा ही नहीं था, फिर हड्डी निकलना गंभीर है। घटना की शिकायत दस दिसंबर को सुनगढ़ी पुलिस से की लेकिन अनसुना कर दिया गया। तब अधिकारियों से शिकायत करनी पड़ी, कार्रवाई होनी चाहिए। - डॉ.अटलमणि शुक्ला, शिकायतकर्ता
इस तरह की कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। पनीर की सब्जी में हड्डी निकलने का सवाल ही नहीं बनता। मेरे पास तो कोई इसकी शिकायत लेकर भी नहीं पहुंचा है। -आशीष अग्रवाल, होटल मालिक

एक व्यक्ति ने मटर पनीर की सब्जी में हड्डी निकलने की शिकायत की है। होटल मालिक पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले की जांच सुनगढ़ी पुलिस से कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई होगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed