{"_id":"5dc1a0c18ebc3e5ae91779a4","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly382900639","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पीटा फिर तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पीटा फिर तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दहेज में बार-बार की जा रही नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित के परिवार के लोगों ने जब सुलह का प्रयास किया तो उनको भी धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी मोहम्म्द यासीन ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी बेटी शमरीन का निकाह 10 माह पूर्व गांव के ही आकिब से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुरालवालों ने कम दहेज लाने की बात कहकर परेशान करना शुरू कर दिया। बार-बार नकदी की मांग करने लगे। परिवारवालों ने बेटी के घर को बचाने के लिए तीन लाख रुपये दे भी दिए। कुछ दिन तक ससुरालवाले शांत रहे, लेकिन दुबारा नकदी की मांग की जाने लगी। 30 अक्तूबर को मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शमरीन को पीटा। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उसको घर से निकाल दिया। शमरीन रोते हुए घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने ससुराल वालों से संपर्क साधकर सुलह कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर ससुराल वाले नहीं माने। उनको भी धमकी दे डाली। हताश परिवारवालों ने कोई रास्ता न निकलने पर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पति आकिब, देवर आसिफ, नंद बेबी, ससुर आरिफ, सास शमीम, बहनोई इजहार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए एक महिला के परिजन ने शिकायत की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। कोतवाल को मामले की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी