फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in bilsanda pilibhit

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धमकाया

Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime in bilsanda pilibhit
बिलसंडा (पीलीभीत)। नल पर पानी भरने गई किशोरी को अगवा कर गांव के एक युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दरिंदगी करने के बाद वह दुपट्टे से किशोरी के हाथ बांधकर खेत में छोड़ गया। परिवार के लोग जब किशोरी को तलाशते हुए खेत की तरफ पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। ग्रामीणों के जमा होने पर किसी तरह किशोरी को बचाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बहन घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई थी। वहां से उसको गांव का राजीव पकड़कर ले गया। किशोरी चीख पुकार न कर सके, इसके लिए कपड़ा मुंह में ठूंस दिया। किशोरी को पास के गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से किशोरी के हाथ बांध दिए और खेत में छोड़कर चला गया। एक घंटे बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसको तलाशनेनकिल पड़े। खेत की तरफ से आहट होने पर वह आगे बढ़े तो किशोरी खेत में पड़ीममिली। उसके दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे थे। इस बीच आरोपी ने परिवारवालों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी को बंधनमुक्त कराकर घर लाए। वहां उसने खुद के साथ हुई दरिंदगी की घटना बतायी। इसके बाद बुधवार सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा ने बताया कि राजीव के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed