{"_id":"57e8161b4f1c1bc704573f4a","slug":"cremation-of-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हुए दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन हुए दंपति
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक रोजगार सेवक सुनील के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम दोनों के शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। रविवार को एक ही चिता पर दंपति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि सुनील के पिता ने दी। दंपति की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
गांव टंडोला निवासी रोजगार सेवक सुनील अवस्थी और उसकी पत्नी वैशाली अवस्थी की शनिवार को सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से उस समय मौत हो गई थी, जब दोनों बाइक पर सवार होकर पीलीभीत दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन कुछ दूर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सुनील के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक को टक्कर मारना और हादसे में सुनील और उसकी पत्नी की मौत की रिपोर्ट दर्ज की। दोनों शवों को शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया। शनिवार देर शाम दोनों शव घर पहुंचने पर सुनील के परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को गांव के पास एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि सुनील के पिता ने दी। रोजगार सेवक और उनकी पत्नी की अंतिम यात्रा में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।