{"_id":"6d733fa213a3d90022a309475084e5d0","slug":"cpi-centre-s-effigy-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
पीलीभीत
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित बैमुला की मौत पर भाकपा माले ने अफसोस जताया है। पार्टी ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जुलूस निकाला। बाद में स्टेशन चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
भाकपा माले के कार्यकर्ता बुधवार को बल्लभनगर कॉलोनी में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचे। सचिव देवाशीष राय ने कहा कि रोहित की मौत लोकतंत्र पर हमला है। शिक्षा केंद्रों में जातिवाद चलेगा तो इस देश में कैसे बराबरी हो सकती है। भाजपा अच्छे दिनों की बात करती है जबकि किसान, मजदूर के साथ अब छात्रों को भी आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भाकपा माले रमा गैरोला ने कहा कि रोहित की आत्महत्या के लिए भाजपा और सपा सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं। भाजपा देश में सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़वा दे रही है जिससे अल्पसंख्यकों और दलितों पर हमले हो रहे हैं। सपा सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। उन्होंने कांग्रेस और बसपा पर भी दलितों के नाम पर ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने रोहित की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस मौके पर खेमस के देवीदयाल, गोपाल मिश्रा, नरेश जायसवाल, छन्नू खां, मोहनलाल, सुंदरलाल थे।