{"_id":"69d00e3780d11758d904f2f5","slug":"cowshed-workers-and-caretakers-clash-chairmans-husband-also-accused-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156721-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोशाला के कर्मियों-केयरटेकर में मारपीट, चेयरमैन के पति पर भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोशाला के कर्मियों-केयरटेकर में मारपीट, चेयरमैन के पति पर भी आरोप
विज्ञापन
एक पक्ष ने गोशाला बताई बदहाल, दूसरे ने सामान चोरी करने के लगाए आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर मिलने पर माधोटांडा पुलिस ने शुरू की जांच
कलीनगर। नगर पंचायत कलीनगर स्थित गोशाला में तैनात सफाई कर्मी और केयरटेकर में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सफाई कर्मियों ने गोशाला में पशुओं की बदहाल स्थिति से संबंधित वीडियो वायरल करने पर पिटाई का आरोप लगाया, जबकि केयरटेकर ने गोशाला का सामान चोरी करने के विरोध पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना में नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी के पति पर भी मारपीट के आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कलीनगर कस्बा निवासी रामनाथ और दिनेश कुमार माधोटांडा थाने में दी तहरीर में बताया कि वे कई वर्षों से गोशाला में पशुओं की देखभाल कर रहे थे। उनका आरोप है कि पिछले डेढ़-दो वर्षों से गोशाला की स्थिति लगातार खराब होती गई। पशुओं को पर्याप्त चारा और देखभाल न मिलने से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में उन्होंने कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों का कहना है कि एक अप्रैल को उन्होंने गोशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोप है कि केयरटेकर रविंद्र कुमार, अध्यक्ष के पति राजेश भारती और उनके साथियों ने उन्हें पकड़कर बंधक बनाकर पीटा। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और दोनों को नौकरी से निकाल दिया।
दूसरे पक्ष के केयरटेकर रविंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोशाला में सफाई करने वाले नगर के दिनेश कुमार, रामनाथ द्वारा कई बार गोशाला में लगे पंखों को चोरी किया। एक अप्रैल को शाम के समय दोनों को पानी मोटर और चार पंखों को चोरी कर ले जाते हुए पकड़ लिया, जबकि दोनों के अज्ञात साथी मोटर और पंखे लेकर गोशाला की दीवार फांदकर कूद गए। रंगे हाथों पकड़े जाने से दोनों उग्र हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। संवाद
विज्ञापन
आरोप को बताया निराधार
अध्यक्ष के पति ने बताया कि आरोप गलत हैं। गोशाला से चोरी करते पकड़े जाने पर दोनों ने केयर टेकर के साथ मारपीट की। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया था। गोशाला में 300 से अधिक पशु संरक्षित हैं। पुराने वीडियो को वायरल किया जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।