फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cows were killed in the field, uproar ensued

Pilibhit News: गोवंश की खेत में कर दी हत्या, हंगामा

Wed, 05 Mar 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cows were killed in the field, uproar ensued
सेहरामऊ उत्तरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता।स्रोत:कार्यकर्ता
पूरनपुर। गोतस्करों ने घर के बाहर बंधे गोवंश को लेकर जाकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैंपल लेकर मांस को जमीन में दबा दिया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सर्किल में गोवंश की हत्या न रुकने पर रोष जताया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गांव हरीपुर ताल्लुके चांदपुर निवासी पशुपालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव हरीपुर ताल्लुके चांदपुर निवासी सर्वेश पांडेय ने बताया कि सोमवार रात उनके दो बैल घर के बाहर बंधे थे। रात करीब 12.10 बजे एक बैल चोरी हो गया। आहट पर आंख खुली तो एक बैल नजर नहीं आया। भाई आदेश को साथ लेकर रात में ही गोवंश की तलाश में गांव के बाहर निकल पड़े।
विज्ञापन

गांव धनेगा और मंगदपुर के समीप कुछ आरोपी उसके बैल को पीटते हुए खेतों की ओर ले जा रहे थे। गांव आकर इसकी ग्रामीणों को दी। गांव के कई लोगों के साथ दोनों भाई फिर गांव धनेगा और मंगदपुर के बीच खेतों में पहुंचे। तब आरोपी खेत में उसके गोवंश की हत्या कर रहे थे। शोर-शराबा पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बजरंग दल के अजय कुशवाहा, रामपाल वर्मा आदि के साथ मौके पर गोवंश की हत्या न रुकने पर रोष व्यक्त किया। सूचना पर रात को ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने बरामद मांस की सैंपलिंग कर शेष मांस को जमीन में दबा दिया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही गोवंश के हत्यारोपियों को पकड़कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed