फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cow death

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गाय की मौत के बाद हंगामा

Mon, 11 May 2020 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
cow death
पीलीभीत। शहर नो-एंट्री इलाके में घुसी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक गाय की मौत के बाद हंगामा हो गया। छतरी चौराहा और चीनी मिल के बीच हुए इस हादसे के बाद वहां के लोगों ने मार्ग पर आ रहे अन्य गन्ना वाहनों सड़क किनारे खड़ा कराकर चाबियां छीन लीं। प्रशासन पर लापरवाही से यह हादसा होने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग की। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने किसी तरह उन लोगों को शांत कराया, फिर गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच शासन स्तर से शुरू की गई कवायद के बाद सड़कों पर घूमने वाले गोवंशीय पशुओं की हिफाजत पर भी खासा ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर पुलिस 453 पशुओं को गोशाला भेज चुकी है। इसके अलावा पशुओं के खाने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं अब भी काफी संख्या में पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। रविवार रात रेलवे स्टेशन चौराहा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां छतरी चौराहा की तरफ से चीनी मिल जाने को पहुंच गई। जबकि इस मार्ग से गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं। सिर्फ गन्ना उतारने के बाद खाली वाहनों को ही निकलने की अनुमति है। इसके बावजूद कोई निगरानी नहीं हुई और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गर्भवती गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय लोग जमा हो गए। शिवसेना नगराध्यक्ष शैली शर्मा भी कार्यकर्ताओं संग पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने गन्ना लदे वाहनों की चाबियां छीन लीं। नो एंट्री में गन्ना वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई। हंगामे का पता लगने पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एक जनप्रतिनिधि के फोन करने पर हंगामा कर रहे लोगों ने चाबियां वापस कर दीं। इसके बाद गन्ना वाहन तय रुट से छतरी चौराहा से गौहनिया होते हुए निकलवाए गए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने बताया कि टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed