फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   covid 19 hospital

कोविड अस्पताल में मिलीं बीयर की बोतलें, फोटो वायरल

Sat, 25 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
covid 19 hospital
पीलीभीत। संक्रमित बंदी के भागने के बाद कोविड अस्पताल की सुरक्षा पर तो सवाल उठ चुके थे। कुछ देर बाद ही अस्पताल परिसर में बीयर की बोतलों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस बीच अस्पताल में भर्ती कुछ संक्रमितों ने खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा दिया।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में तीन माह पूर्व एक संक्रमित को बाहरी व्यक्ति रुपये के लालच में बीड़ी देने पहुंचा गया था। उस मामले में भी सुरक्षा में चूक को लेकर काफी फजीहत हुई थी। हालांकि अफसर उस मामले को आसानी से मामला दबा ले गए थे। इसके बाद शुक्रवार को संक्रमित बंदी वहां की दीवार फांदकर भाग गया। अधिकारी पुलिस की मदद से तलाशने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इसी बीच देर शाम सोशल मीडिया पर अस्पताल के अंदर के कुछ फोटो वायरल हुए। इसमें कोविड अस्पताल में बीयर की बोतलें पड़ी हुई थीं। फोटो वायरल करते वक्त कुछ लोगों द्वारा फोन करके बताया गया कि वहां पर दारू पार्टी चलती रहती है। इसके अलावा कुछ संक्रमितों ने मीडिया से भी फोन पर संपर्क साधा। उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को दिए जाने वाले खाने को लेकर है। बीते तीन दिन से उन्हें मलका और अरहर की दाल ऐसी दी जा रही है, जिसकी गुणवत्ता काफी खराब है। कई मरीजों ने खाना खाने के बजाय कूड़ेदान में फेंक दिया। डॉक्टरों से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता। कई संक्रमितों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी फोन कर बताया, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कोविड अस्पताल में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed