फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court Sends Influencer Accused of Making Indecent Remarks to Jail

Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी इन्फ्लुएंसर को कोेर्ट ने जेल भेजा

Mon, 23 Mar 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Court Sends Influencer Accused of Making Indecent Remarks to Jail
पीलीभीत। वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी इन्फ्लुएंसर वसीम रजा को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद समाज के लोगों ने गैस चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

आरोपी वसीम रजा नौगवा पकड़िया का रहने वाला है। वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर मिस्टर पीलीभीत नाम से पेज चलाता है। पूर्व में पीटीआर भ्रमण के दौरान उसने एक वीडियो में वाल्मीकि समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। रविवार को उसका वीडियो सामने आने पर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला नखासा में एकत्र होकर लोग जुलूस के रूप में गैस चौराहा पहुंचे थे। जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। स्थिति बिगड़ती देख एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया था। भीड़ और आक्रोश को देखते हुए नखासा क्षेत्र में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed