फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Counting Tomorrow, Preparations Completed

मतगणना कल, तैयारियां पूरी 

Fri, 10 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 10 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Counting Tomorrow, Preparations Completed
मतगणना कल, तैयारियां पूरी
 विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने मंडी पहुंचकर मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। जिले की चारों विधानसभाओं की मतगणना के लिए मंडी समिति के दो टिनशेडों में चार पंडाल बनाए गए हैं। प्रत्येक पंडाल में 14 टेबल पर ईवीएम में बंद मतों की गिनती होगी। जबकि दो-दो टेबिल पर संकलन का काम किया जाएगा। मतगणना स्थल तक जाने के लिए मंडी के दो गेट खोले जाएंगे। रामलीला गेट से अधिकारियों का प्रवेश होगा, जबकि असम चौराहे से नौगवां मार्ग पर बने गेट से प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। पहले एआरओ की टेबिल पर मतपत्रों (पोस्टल और ईडीसी) की गिनती होगी। इसके बाद अन्य टेबिल पर ईवीएम में पड़े मतों की गिनती की जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम मासूम अली सरवर, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

21 से 27 राउंड में होगी गणना
जिले में कुल 1427 बूथ हैं, जिनकी गिनती न्यूनतम 21 और अधिकतम 27 राउंड में पूरी होगी। एक राउंड की गिनती में अनुमानित 10 से 12 मिनट लगेंगे। इसके चलते 12.00 से 1.00 बजे तक मतगणना कार्य पूरा होने की संभावना हैं। हालांकि प्रशासन शाम पांच बजे तक के लिए व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक टेबिल पर रहे चार कर्मी
विधानसभा बार बने चारों पंडालों में प्रत्येक टेबिल पर चार कर्मी मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, मतगणना प्रेक्षक एवं चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेगा।
कड़ी सुरक्षा में रहेगा मंडी परिक्षेत्र
11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दो कंपनी एसएसबी और एक कंपनी पीएसी के साथ दोनों गेटों पर एक-एक सीओ व इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा असम चौराहा, रामलीला चौराहा, नौगवां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पिकेट तैनात रहेगी। मंडी में भी तीन स्तरों पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए मेटल डिटेक्टर लगाए जाएगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय जुलूस की नहीं होगी इजाजत
चुनाव परिणाम आने के बाद विजेताओं (नवनिर्वाचित विधायक) को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए मंडी से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। परिणाम घोषित होते ही चारों विजेताओं के साथ एक-एक स्कार्ट लगा दिया जाएगा। इसमें एक उपनिरीक्षक के साथ चार कांस्टेबिल 16 मार्च तक नवनिर्वाचित विधायक के साथ रहेंगे। 
चैंबर से निकलने पर दुबारा नहीं मिलेगा प्रवेश
मतगणना पंडालों में अभिकर्ताओं के लिए चैंबर बनाए गए हैं। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व अभिकर्ताओं को अपने चैंबर में पहुंचना होगा। मगर यदि कोई अभिकर्ता मतगणना के दौरान चैंबर से बाहर आता तो उसे दुबारा पंडाल में जाने की अनुमति नहीं होगी।
इंक पेन के प्रयोग पर रहेगी रोक
पीलीभीत। चुनाव के समय चेहरे पर इंक फेंकने की घटनाएं होने पर आयोग ने मतगणना इंक पेन के प्रयोग पर रोक लगा दी है। अपने प्रत्याशी को मिले मतों का हिसाब लिखने के लिए बालपेन (डॉट पेन) का ही प्रयोग अभिकर्ता कर सकेंगे। इसके अलावा बीडी, सिगरेट, मचिस खैनी, पुडिय़ा, मोबाइल एवं तरल खाद्य पदार्थ अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने को पर्याप्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया जा रहा है।
मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed