{"_id":"64a315130950de8d4a0754b1","slug":"couldnt-buy-wheat-now-will-buy-paddy-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-548-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गेंहू तो खरीद नहीं सके... अब धान खरीदेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गेंहू तो खरीद नहीं सके... अब धान खरीदेंगे
Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गेहूं खरीद का लक्ष्य दो फीसदी पूरा करने में भी नाकाम रहा प्रशासन अब धान खरीद की तैयारी में जुट गया है, ताकि लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद हो सके। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान अपना पंजीकरण विभाग की साइट पर करा सकेंगे। वहीं अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण को लेकर अधिकारियों ने अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है।
गेहूं खरीद 15 जून को समाप्त होने के बाद शासन ने धान खरीद की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी थी। धान खरीद के लिए पूर्व में जिला खरीद अधिकारी नामित करने के बाद अब शासन ने किसानों के पंजीकरण को लेकर समय सारणी जारी की है। इसमें अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की ओर से जारी समय सारणी में किसान पंजीयन योजना का प्रचार प्रसार शुरू किया गया है। इसी के साथ ही किसानों द्वारा धान के लिए पंजीकरण की साइट को चालू कर दिया गया है। 31 अगस्त तक पंजीकरण जारी रहेगा। पंजीकरण के साथ ही एसडीएम के द्वारा किसानों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
00
सरकारी खरीद बढ़ाने की तैयारी में हैं किसान
सरकारी केंद्रों पर गेहूं की एक फीसदी भी खरीद नहीं हो सकी है। इसको लेकर अधिकारियों ने अभी से ही धान खरीद को शुरूआत से ही गति देने की तैयारी कर दी है। अधिकारी अपनी टीम के साथ ही गांवों में प्रधानों के माध्यम से किसानों को जागरूक करवा रहे है। किसानों से उनकी उपज के बारें में जानकारी करने के बाद सरकारी केंद्र पर ही बिक्री करनेे के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
00
धान खरीद को लेकर शासन की ओर से जारी सारणी के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। किसानों के पंजीकरण के लिए साइट को खोल दिया गया है। मंडी में भी आने वाले किसानों को पंजकीरण के लिए जागरुक किया जा रहा है।- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ