फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccine

पहले चरण में 27 टीमें लगाएंगी कोरोना टीका

Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना वैक्सीन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 27 टीमों को गठन किया है। यह टीमें कागजी कार्रवाई करने के बाद वैक्सीन लगाएंगी। मुख्यालय पर प्रशिक्षण के बाद अब सीएचसी पीएचसी पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां को लेकर स्वास्थ्य अफसरों की ओर से केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। पहले चरण में निजी अस्पताल के 1452, सरकारी अस्पताल के 3353 और आईडीएसपी के 1492 स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यालय के अलावा आठ सीएचसी और 21 पीएचसी पर कोल्ड चेन स्टोर बनाए गए हैं। यहां भी टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों पर 27 टीमें तैनात की जाएंगी, जिनमें दो स्वास्थ्यकर्मी, एक एएनएम, एक सत्यापानकर्ता और एक सुरक्षाकर्मी शामिल होगा। प्रत्येक केंद्र पर तीन कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रोकने की व्यवस्था होगी। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र और टीम की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर 27 टीमें गठित की गई है। नए साल की शुुरुआत में टीका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर बनाया गया कंट्रोल रूम
टीकाकरण पर नजर रखने और शिकायतों को दर्ज करने के लिए मुख्यालय के अलावा आठ सीएचसी और 21 पीएचसी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। ब्लाक स्तर पर इसके लिए एमओआईसी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह प्रतिदिन कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को देंगे। टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करने के लिए एक नंबर में भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed