फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccine

मेसेज बताएगा कब लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका

Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
पीलीभीत। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हर किसी को अब वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना की वैक्सीन आने में भले ही समय लग जाए, लेकिन शासन और विभाग दोनों ही अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। वैक्सीन लगाने के लिए एक ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पहले चरण में वैक्सीन लगने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल पर एक मेसेज आएगा। उस मेसेज में वैक्सीन लगने का स्थान और समय दिया होगा। इस प्रक्रिया से भीड़ भी नहीं उमड़ेगी, जिससे संक्रमण भी नहीं फैलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। शासन के कोबिन पोर्टल पर पहले चरण का डाटा भी अपलोड किया जा चुका है। इसमें वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट किया है। जब टीकाकरण अभियान शुरू होगा तो भीड़ एक साथ उमड़ने की आशंका काफी पहले ही जताई जा रही थी, ऐसा न हो इसके लिए अब प्रशासन ने नई व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल के मुताबिक, पहले चरण में जिन लोगों को टीके लगाए जाने हैं उनके मोबाइल पर पूर्व सूचना के तहत मेसेज भेजा जाएगा, जिसमें टीकाकरण का स्थान, समय और वैक्सीन का बैंच नंबर भी पड़ा होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति से कभी भी संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड या पहचान पत्र देखकर ही लगेंगे टीके
टीकाकरण अभियान शुरू शुरु ोने के बाद किसी व्यक्ति को गलती से दो बार वैक्सीन न लग जाए, इसके लिए अभियान टीकाकरण को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। टीकाकरण से पहले व्यक्ति का आधार कार्ड या फिर पहचान पत्र नंबर को संबंधित सॉफ्टवेयर में चढ़ाया जाएगा।
मतदाता सूची से जुटाया जाएगा बुजुर्गों का डाटा
पहले चरण के बाद तुरंत दूसरा चरण आरंभ करते हुए बुजुर्ग और बीमार मरीजों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए शासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 20 लाख की आबादी वाले जनपद में बुजुर्गों की सूची तैयार करने के लिए विधानसभा और लोकसभा की मतदाता सूची की मदद ली जा रही है। बुजुर्गों में दो समूह बनाए गए हैं। इनमें पहला समूह 50-60 साल और दूसरा 60 साल से ऊपर वालों का होगा। सूची तैयार कराकर उस सूची का आंगनबाड़ी और आशाओं को घर-घर भेजकर बुजुर्गों का नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाए जाएंगे। इसके बाद पूरी विधिवत सूची बनाकर शासन के कोबिन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अब मतदाता सूची जुटाने में लगा हुआ है।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है। पहले चरण में वैक्सीन जिन लोगों को लगाई जानी है उसकी सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पोर्टल पर अपलोड व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर उसे स्थान और समय का पता चल जाएगा। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी और सामाजिक दूरी का भी पालन होगा। गाइडलाइन के तहत ही तैयारियां कराई जा रही हैं। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed