{"_id":"603d295f8ebc3ed63c4bc757","slug":"corona-vaccination-pilibhit-news-bly439066440","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 117 बुजुर्गों ने लगवाईं वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 117 बुजुर्गों ने लगवाईं वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोविड के टीकाकरण के तीसरे चरण में अब तक का सबसे कम लक्ष्य हुआ। पूरे दिन में तीन बूथों पर 117 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया। वहीं गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों में सिर्फ एक व्यक्ति ने ही टीका लगवाया। इस दौरान किसी की तबीयत खराब नहीं हुई।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू कराया गया। टीकाकरण के लिए शहर के अर्बन में सरकारी व्यवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर और प्राइवेट में टनकपुर हाईवे पर स्थित डॉ. भारत सेठी के अस्पताल को बूथ के रूप में चुना गया था। सुबह साढ़े दस बजे टीकाकरण शुरू कर दिया था, मगर लोगों को जानकारी और तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की जानकारी न होने के चलते टीकाकरण बूथों पर 12 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। इस पर स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी और बीसीपीएम सरोज खान ने बूथ पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संपर्क में आने वाले बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए बुलाया। जहां 12 बजे के बाद ही टीकाकरण शुरू हो सका। शहर में ट्रामा सेंटर पर 63 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। प्राइवेट अस्पताल में शुल्क देने के कारण संख्या सबसे कम रही। प्राइवेट अस्पताल पर सिर्फ नौ बुजुर्ग और एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। पूरनपुर सीएचसी पर बने बूथ पर भी कुछ इस तरह ही हालात रहे। पूरनपुर सीएचसी पर भी पूरे दिन में 44 बुुजुर्गों ने टीकाकरण कराया।
पहले दिन 117 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब घर बैठे पंजीकरण कराकर नजदीकी बूथ पर टीका लगवा सकते हैं। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड नोडल