फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona vaccination

स्वास्थ्य कर्मी बोले- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, डरें नहीं टीका अवश्य लगवाएं

Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कार्ड के साथ महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद हर किसी को वैक्सीन का इंतजार था। वहीं स्वास्थ्य कर्मी अपने परिवार से दूर रहकर लोगों का जीवन बचाने के लिए अस्पतालों में संघर्ष कर रहे थे। शनिवार को शुरू हुए टीकाकरण के पहले दिन टीके के लिए चुने गए कोरोना योद्धाओं को गर्व की अनुभूति हुई। उनका आत्मबल भी दोगुना हो गया। उनका कहना था कि यह उनका सौभाग्य है कि वैक्सीन सबसे पहले उन्हें लगाई गई। टीकाकरण के बाद सभी ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए डरे नहीं टीकाकरण कराकर कोरोना से निजात पाएं।
विज्ञापन

टीका कोरोना से सुरक्षा का कवच
वैक्सीन कोरोना से सुरक्षा का कवच है। हर कोई चाहता है कि पहले उसे लगे। मुझे भी पहले दिन की सूची में रखा गया, यह गौरव की बात है। सभी वैक्सीन लगवाएं। देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत कर इसको तैयार किया है। इसलिए सभी बधाई के पात्र हैं। - डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमएस
विज्ञापन

अब दोगुने उत्साह से करेंगे काम
वैक्सीन आने से दोहरी खुशी हो रही है। इसे लगने के बाद वायरस से बचाव होगा। साथ ही अब मरीजों का उपचार दोगुने उत्साह के साथ कर पाएंगे, क्योंकि कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच मिला है। - अवधेश चौधरी, फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कोरोना योद्धाओं का सम्मान है
स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगने से चिकित्सकीय सेवाएं दुरुस्त रहेंगी। टीका लगवाने के लिए उत्साहित थे। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया जाना उनकी सेवा का सम्मान है। - नेहा मिश्रा, काउसंलर
खुशी है कि बयां नहीं कर सकती
ट्रायल में वैक्सीन के दुष्प्रभाव नहीं मिले और वायरस से निपटने में कारगर भी रही है। खुशी है कि पहले दिन मुझे वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन सभी लोग अवश्य लगवाएं। - कविता जोशी, स्टाफ नर्स, जिला अस्पताल
पहले वैक्सीन लगने का सौभाग्य हुआ प्राप्त
हर रोज जब ड्यूटी करने आते हैं तो परिजन चिंतित होते थे। वैक्सीन आने के बाद सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया है। पहले दिन सबसे पहला टीका लगवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खुद पर गर्व महसूस हो रहा है। वैक्सीन सुरक्षित है।- डॉ. एस के सिंह, सीएचसी बरखेड़ा
टीके से मेरा परिवार और मैं उत्साहित
कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा चिकित्सक ओपीडी भी कर रहे हैं। वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार था। वैक्सीन लगने के बाद पूरा परिवार उत्साहित है। यह गौरव का क्षण था, जो जीवन का ऐतिहासिक दिन बना है। - डॉ. कविता विद्यार्थी
टीका सुरक्षित, पहले की तरह अब भी बरतेंगे सावधानी
चिकित्सकीय सेवा के दौरान तमाम सावधानियां रखने के बाद भी कई साथी संक्रमित हो गए थे। वैक्सीन कोरोना योद्धाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होंगी। टीका लगने के बाद और भी सावधानी बरतेंगे। ताकि कोरोना को हारा सके। - डॉ. शाहीन, बरखेड़ा
वैक्सीन सुरक्षित, समय पर लगवाएं दूसरा टीका
टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। कुछ कर्मचारी शुरू में बहानेबाजी कर टीकाकरण से बचना चाहते थे। मैंने सबसे पहले टीकाकरण कराया। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाएं। - डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, एमओआईसी
लग रहा था डर, मगर वैक्सीन लगने के बाद पूरी तरह हो गए सुरक्षित
नया टीका होने से शुरू में डर लग रहा था। मगर बाद में पता चला कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। दूसरी खुराक भी निर्धारित समय पर लगवाऊंगा। सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। - अनुज पांडेय, स्वास्थ्य कर्मी

टीका लगने के बाद नहीं हुआ एहसास
अक्सर त्वचा का टीका लगवाने पर परेशानी होती है, मगर कोरोना वैक्सीन बहुत सावधानी पूर्वक लगाई गई। वैक्सीन सुरक्षित है, इसलिए टीकाकरण कराकर दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। ताकि कोरोना से जंग जीत सकें। - डॉ. मुनीता सिंह, पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed