{"_id":"600345108ebc3e2e7d638431","slug":"corona-vaccination-pilibhit-news-bly4340217108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर 265 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर 265 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शनिवार को तीन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। पहले दिन शहर, बरखेड़ा और पूरनपुर में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने का लक्ष्य रखा गया था, इनमें 265 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। पहला टीका शहर के एक निजी डॉक्टर और सीएचसी पर एमओआईसी ने लगवाया। तीन केंद्रों पर डीएम समेत कई प्रशासनिक अफसर निरीक्षण करते रहे। टीकाकरण बूथ पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं हुई। वैक्सीन वायल को सुरक्षित कोल्ड चेन में रखवाया गया।
शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल, बरखेड़ा और पूरनपुर सीएचसी में टीकाकरण कराया गया। शहर में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सुबह 11 बजे टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। पहला टीका 11:10 बजे निजी अस्पताल के डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने लगवाया। इसके बाद दूसरे टीका जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने लगवाते हुए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी, अर्बन पीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह के साथ सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील, शलभ सक्सेना ने टीका लगवाया। टीकाकरण बूथ पर सबसे पहले पुलिस ने सूची से नाम मिलान करने के बाद उन्हें अंदर भेजा। इसके बाद दो नंबर काउंटर पर टीकाकरण का कार्ड बनाया गया। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगा गया। एडीएम एफआर अतुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम समेत पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसी भी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। बिना आईडी और कोविन पोर्टल पर डिटेल भरने तक किसी को टीका नहीं लगाया गया। अंतिम टीका 5:40 बजे लगाया गया। यहां पर 84 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद टीकाकरण को बंद कर दिया और बिना खुली वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड चेन स्टोर पहुंचा दिया गया।
मेसेज न आने से परेशान हुए स्वास्थ्य कर्मी
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद नेटवर्क की वजह से मेसेज नहीं पहुंच रहा था। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी परेशान रहे। जानकारी मिलने पर टीकाकरण के बीसीपीएम सरोज खान ने तत्काल वार्ता कर पोर्टल की दिक्कत को दुरुस्त कराया। करीब 12 बजे के बाद से लोगों के फोन पर मेसेज आना शुरू हुए।
विज्ञापन
आधे घंटे तक निगरानी में बैठाया फिर बाहर भेजा
टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के पहुंचने पर सबसे पहले हाथ सैनिटाइज कराकर प्रवेश दिया गया। फिर एएनएम ने कोविन पोर्टल पर आईडी का मिलान किया और टीकाकरण कक्ष में भेजा। कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे तक निगरानी में बैठाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मी उनकी लगातार निगरानी करते रहे। आधा घंटा पूरा होने के बाद उनसे पूछा गया कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य कर्मियों के जवाब के आधार पर उन्हें फूल देकर बाहर भेजा गया।
इस टीम ने किया टीकाकरण
शारदा अस्पताल में टीकाकरण करने वाली टीम में नोडल डॉ. आरके सिंह, एएनएम गीता देवी, रीतू, आशा मैनाज, सुखदीप कौर, आंगनबाड़ी अनीता, सुमन मौजूद रही।
टीकाकरण से पहले प्रधानमंत्री का सुना संबोधन
टीकाकरण के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। साथ ही वैक्सीन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी प्रधानमंत्री टीकाकरण करने वाली टीम से वार्ता कर सकते हैं। इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई थी, मगर उन्होंने चैनलों के माध्यम से अपनी बात को स्वास्थ्य कर्मियों को तक पहुंचाया। इसलिए टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने संबोधन सुना।
बरखेड़ा में 89 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका, डीएम भी पहुंचे
बरखेड़ा। सीएचसी पर टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। पहला टीका 10:20 बजे पर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. एसके सिंह ने लगवाया, जबकि दूसरा डॉ. कविता विद्यार्थी को लगाया गया। साथ ही उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने को जागरूक किया। इस दौरान टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम पुलकित खरे ने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना सैनिटाइज करें और बिना आईडी के किसी को भी टीका नहीं लगाया जाए। बरखेड़ा में 100 स्वास्थ्य कर्मियों में 89 को टीका लगाया गया।
पूरनपुर में सर्वाधिक 92 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका
पूरनपुर सीएचसी पर सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू होने पर पहला टीका एमओआईसी डॉ. प्रेम सिंह को लगाया गया। इसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। पूरे दिन में यहां 100 में 92 लोगों ने टीका लगवाया। यहां अंतिम टीका 5:40 बजे लगाया गया। इसको लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है।
तीन बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से टीकाकरण पूरा कराया गया है। किसी प्रकार की कहीं भी कोई दिक्कत नहीं हुई है। जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उन लोगों को 29 जनवरी को टीका लगाया जाएगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

पूरनपुर सीएचसी का निरीक्षण कर जानकारी करती सीएमओ।- फोटो : PILIBHIT

बरखेड़ा बूथ पर सीएम की निगरानी में एमओआईसी को लगाया जा रहा टीका।- फोटो : PILIBHIT

वैक्सीन कक्ष के बाहर टीकाकरण के इंतजार में बैठे कोरोना योद्धा।- फोटो : PILIBHIT

वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद बैठे कोरोना योद्धा।- फोटो : PILIBHIT

वैक्सीन टीकाकरण के लिए पहले काउंटर पर आईडी चेक कराता कोरोना योद्धा।- फोटो : PILIBHIT