{"_id":"600095538ebc3e2e550652cd","slug":"corona-vaccination-pilibhit-news-bly4337732121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के लिए कोल्ड चेन स्टोर पर तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के लिए कोल्ड चेन स्टोर पर तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में 7963 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जनपद में कोरोना वैक्सीन पहुंच चुकी है। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी की व्यवस्था मुकम्मल कर दी है।
कोविड-19 टीकाकरण की 16 जनवरी से हो रही शुरूआत के पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। जिले में 13 कोल्ड चेन में वैक्सीन रखी जाएगी। इसमें सीएमओ कार्यालय समेत सीएचसी स्तर पर केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर विभाग के पास पहले से ही डीप फ्रीजर मौजूद हैं। इन सभी केंद्रों पर वैक्सीन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही 52 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
कोल्ड चेन पर पुलिस कर्मियों की आठ घंटे की शिफ्ट रहेगी। इसमें दो पुलिस कर्मी दिन में और दो रात में तैनात रहेंगे। वहीं मुख्यालय के स्टोर से ब्लॉकों को वैक्सीन भेजते समय पुलिस कर्मी भी जाएंगे, ताकि सुरक्षित तरीके से वैक्सीन केंद्रों तक पहुंच सके। कोल्ड चेन स्टोर मेें बिना परिचय पत्र के कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अंदर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
50 मिनट में पूरा होगा टीकाकरण
टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति को 50 मिनट की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। केंद्र पर पहुंचे व्यक्ति को पहले ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी से सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उसे वेटिंग रूम में प्रवेश मिलेगा। यहां कोविड-19 टीकाकरण कार्ड भरना होगा। नंबर आने पर दूसरे कक्ष में जाकर टीकाकरण कराएंगे। इसके बाद निगरानी कक्ष में जाकर आधे घंटे तक बैठेंगे। सब कुछ ठीक रहने पर ही घर जा सकेंगे।
आज जारी की जाएगी जिले में
बनाए गए बूथों के लिए वैक्सीन
गुरुवार को वैक्सीन पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब वैक्सीन को सुरक्षित इसी तरीके से सीएचसी पर बने कोल्ड चेन में पहुंचाने की तैयारी में लग गया है। माइक्रो प्लान के हिसाब से अर्बन को 2193, अमरिया ब्लॉक में 786, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के जहानाबाद सीएचसी को 619, बरखेड़ा ब्लॉक को 689, बीसलपुर को 704, बिलसंडा ब्लॉक को 545 और पूरनपुर 1788 वैक्सीन की बॉयल जारी की जाएंगी। शुक्रवार को वैक्सीन वैन से पुलिस सुरक्षा के बीच बूथों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए तीन रूट निर्धारित किए गए हैं। वैक्सीन सबसे पहले जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा के अलावा पूरनपुर और माधोटांडा सीएचसी पर पहुंचाई जाएगी। वहीं शहर में दिन के दिन टीकाकरण शुरू होने से कुछ घंटे पहले वैक्सीन दी जाएगी, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए 52 पुलिस कर्मी मिले हैं, जो अपनी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करेंगे। अब वैक्सीन भेजने के लिए रूट प्लान बनाया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ