फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive

संक्रमित युवक के गांव मगरासा के साथ ही भूड़ा में हर 10 वें घर से लिया जाएगा सैंपल

Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona positive
पीलीभीत। चौथा कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किसी तरह की चूक नहीं करना चाहते। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित युवक के गांव समेत दो पड़ोस के गांवों में हर 10 वें घर से एक सैंपल लेने का निर्णय लिया है। वहीं मंगलवार को भानपुर गांव को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना मुक्त हुए जनपद में एक के बाद दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्कता बरत रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी इस पर पैनी निगाह रखे हुए है। प्रशासन ने संक्रमित युवक के गांव मगरासा को कंटेन्मेंट जोन बनाते हुए उसके तीन किमी की परिधि में बसे गांवों का सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को संक्रमित युवक के गांव मगरासा, जतीपुर, भूडा और खमरिया पुल को सैनिटाइज कर दिया। इधर, मंगलवार को शेष बचे गांव भानपुर को भी सैनिटाइज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक के गांव मगरासा और उससे सटे गांव भूड़ा में हर 10 वें घर से एक व्यक्ति का सैंपल लेने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान लोकेश गंगवार के मुताबिक मगरासा में 125 और भूड़ा में 135 घर हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सैंपल लेने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन एरिया के लगभग सभी गांवों में सैनिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। मगरासा और भूड़ा गांव में हर 10 वें घर से एक सैंपल लिया जाएगा। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed