{"_id":"5f6115b88ebc3e5aa70d0397","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly419961957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखेड़ा के बीडीओ समेत 23 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखेड़ा के बीडीओ समेत 23 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा के बीडीओ समेत जनपद में 23 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुट गया है।
मंगलवार को एंटीजन किट से जांच रिपोर्ट मेें बरखेड़ा ब्लॉक के बीडीओ कोरोना पॉजिटिव निकले। बरखेड़ा कस्बे में अन्य दो लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पूरनपुर में एक गर्भवती महिला समेत तीन, बीसलपुर में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। अमरिया, न्यूरिया, बिलसंडा और शहर में एंटीजन किट से कोई भी संक्रमित केस नहीं मिला।
वहीं सोमवार देर रात बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में शहर के सीतापुर अस्पताल के पास का रहने वाला एक युवक, सिविल लाइंस साउथ कॉलोनी, निरजंन कुंज कॉलोनी, मोहल्ला नखासा में एक-एक, बिलसंडा में वार्ड नंबर चार में एक, मीरपुर हेमपुरा में एक, ललौरीखेड़ा में किशनपुरा में दो, मरौरी ब्लॉक के ग्राम गौहनिया, पिपरिया नवादिया, सैदपुर, गजरौला मुस्तकिल में एक-एक पूरनपुर कस्बा का भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला। पूरे दिन में एंटीजन किट और लैब से आई जांच रिपोर्ट में 23 कोरोना पॉजिटिव ही निकले।