{"_id":"5f52838e8ebc3e53af31eba1","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly418676584","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स और एलआईयू के दो सिपाही समेत 64 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स और एलआईयू के दो सिपाही समेत 64 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एलआईयू के दो सिपाही और कोविड अस्पताल की नर्स समेत पूरे दिन में एंटीजन किट, लैब की रिपोर्ट और ट्रूनेट मशीन से हुई जांचों में 64 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों से संपर्क कर उन्हें होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार हो गया है।
शुक्रवार को बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में एलआईयू के दो सिपाही, आयुर्वेदिक कॉलेज में बने लेवल वन कोविड अस्पताल में कार्यरत नर्स, पिछले दिनों संक्रमित मिले रामा कॉलेज के एक खेल शिक्षक की मां, भाई और भाई की पत्नी भी कोरोना संक्रमित निकलीं। शहर के नकटादाना कॉलोनी, मोहल्ला थान सिंह और बल्ल्भनगर कॉलोनी और पुलिस लाइन में दो-दो, फीलखाना, बिलगंवा, गुप्ता भवन, छत्रपति कॉलोनी, मोहल्ला तुलाराम और नरायन हॉस्पिटल में एक-एक, पूरनपुर में दो, मरौरी ब्लॉक में पांच, बीसलपुर में एक, बिलसंडा में पांच और बरखेड़ा मे छह कोरोना पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बीसलपुर के गांव शिवपुरी नवदिया में नौ, पूरनपुर में एसीओ चकबंदी, डिग्री कॉलेज एक प्रवक्ता, रजागंज मोहल्ले के तीन, देवीस्थान और पंकज कॉलोनी में एक-एक, बरखेड़ा, अमरिया में दो-दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।