फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने मचाया शोर तब हुई ठेकेदार में संक्रमण की जानकारी

Wed, 29 Jul 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। तीन दिन पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद पावर कॉरपोरेशन के एक ठेकेदारों को इसके बारे में बताया ही नहीं गया। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो ट्रूनेट मशीन से जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। इस पर पहले ही जांच होने की बात ठेकेदार ने कही तो तीन दिन पुराने सैंपल की रिपोर्ट तलाशी गई। उसमें ठेकेदारों को संक्रमित देखकर परिवार वाले स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये से खफा हुए और उसे बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले ठेकेदार एवं एक व्यापारी संगठन के जिला चेयरमैन को कई दिनों से बुखार और खांसी की दिक्कत थी। कोरोना के शक में उन्होंने 25 जुलाई को अपना और पत्नी का सैंपल कराया। इसके बाद से वह होम क्वारंटीन चल रहे थे। इधर, उनकी लगातार तबीयत बिगड़ती गई। मंगलवार सुबह परिवार वाले ठेकेदार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने इलाज से पूर्व ट्रूनेट मशीन से टेस्ट कराने की बात कही। ठेकेदार ने बताया कि उनकी सैंपलिंग हाल ही में हो चुकी है, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं बताई गई। ऐसे में परिवार वाले भी गुस्सा गए और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिर स्वास्थ्य टीम ने सैंपल की रिपोर्ट तलाशना शुरू किया। इसमें ठेकेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव और उसकी पत्नी निगेटिव आई। ये रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग दबाए बैठा था। जांच रिपोर्ट को लेकर लापरवाही सामने आ चुकी थी, ऐसे में परिवार के सदस्यों ने पीलीभीत में इलाज कराने से ही इनकार कर दिया। खुद ही संक्रमित को अपने साथ ले गए और बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एक्सईन, एसडीओ समेत कई कर्मचारी निकले चुके हैं पॉजिटिव
पावर कॉरपोरेशन में भी कोरोना घुस चुका है। ठेकेदार से पूर्व पूरनपुर के एक्सईन, एसडीओ समेत कई कर्मचारी पॉजिटिव निकल चुके हैं। सोमवार रात पावर कॉरपोरेशन के सात अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed