फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

ट्रूनॉट से हुई जांच में संक्रमित राइस मिलर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाला एक अन्य राइस मिलर भी पॉजिटिव

Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। चार दिन पहले संक्रमित निकले मोहल्ला साहूकारा के राइस मिलर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले बल्लभनगर कॉलोनी के एक अन्य राइस मिलर की जिला अस्पताल में लगी ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि अंतिम निर्णय लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर बरेली आईवीआरआई लैब भेजा है। खास बात यह है कि इस मामले में भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है। ट्रूनॉट से आई पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद राइस मिलर को अलग स्पेशल वार्ड में रखने के बजाय घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। उसका परिवार भी उसी मकान में रहता है, ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

29 जून को मोहल्ला साहूकारा के राइस मिलर कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसे आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह सामने आया था कि राइस मिलर ने 28 जून को ही बर्थडे पार्टी शहर के एक होटल में की थी। इसी पार्टी में बल्लभनगर का भी एक अन्य राइस मिलर शामिल हुआ था। दो दिन पूर्व इस राइस मिलर को खांसी आने लगी। शुक्रवार को उसने जिला अस्पताल पहुंचकर हेल्पडेस्क पर संपर्क किया। स्वास्थ्य विभाग ने राइस मिलर को आइसोलेशन वार्ड में ले जाकर ट्रूनॉट मशीन से जांच की। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नियम के अनुसार सैंपल की बरेली से रिपोर्ट मिलने तक उसे परिवार से अलग अकेले किसी स्पेशल वार्ड में भर्ती किया जाना चाहिए था। मगर स्वास्थ्य विभाग ने घर पर ही क्वारंटीन कर दिया। उसका सैंपल जरूर जांच के लिए बरेली भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि बीते दिनों मोहल्ला आसफजान के रहने वाले युवक की रिपोर्ट गाजियाबाद की प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई थी। उसका जब ट्रूनॉट से सैंपल कराया गया तो निगेटिव बताया गया। मगर स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में स्पेशल वार्ड में रखा था।
विज्ञापन

अभी राइस मिलर की जांच ट्रूनॉट मशीन से हुई थी। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अभी कोरोना की पुष्टि होना नहीं कहा जा सकता। इसलिए सैंपल लेकर आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। राइस मिलर होम क्वारंटीन किया है। उसे परिवार से अलग रहने को कहा गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed