{"_id":"5edd1b118ebc3e906c6eff95","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly408469629","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और युवक कोरोना संक्रमित..चार जून को दिल्ली से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और युवक कोरोना संक्रमित..चार जून को दिल्ली से लौटा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव चौसर हरदो पट्टी गांव निवासी 21 वर्षीय युवक चार जून को दिल्ली से अपने गांव पहुंचा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में उसका सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन किया था। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद जब टीम गांव में पहुंची तो युवक के न मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के भैसा ग्वालपुर होने की जानकारी दी गई। इसके बाद टीम गांव में पहुंचकर उसे अस्पताल ले आई। सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल ने बताया कि युवक का चार जून को सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के 52 केस हो गए हैं। इसमें एक्टिव केस की संख्या आठ हो गई है।