{"_id":"63a74baf1e619161a54ad9dd","slug":"corona-pilibhit-news-bly5080059145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नए साल का जश्न पर कोरोना का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नए साल का जश्न पर कोरोना का पहरा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से भीड़ वाले इलाकों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के अलावा होटलों और पीटीआर में भी कोविड के नियमों का पालन करने की ताकीद की गई है। ऐसे में नए साल का जश्न मनाते समय सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने पर पूरा ध्यान रखना पड़ेगा।
कोरोना का अलर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पर जोर दिया जा रहा है। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की ताकीद की है। शुक्रवार को रैनबसेरों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां बेड भी सोशल डिस्टेंसिंग के मुताबिक डलवाए।
हालांकि अभी घबराने की कोई बात नहीं है, जिले में हालात सामान्य है लेकिन प्रशासन का जोर सर्तकता पर है। इसी क्रम में नए साल पर लोग होटलों व रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न तो मना सकेंगे लेकिन यहां भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। होटल, रेस्टोरेंट मालिकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा।
विज्ञापन
चूका व बाइफरकेशन में भी कराया जाएगा कोविड गाइडलाइन का पालन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर भी कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जंगल की सैर करने आने वाले सैलानियों के लिए शासन के नियम के मुताबिक मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कह दिया गया है।
जिले में कोरोना की यह रही स्थिति
वर्ष कोराना केस
2020 4201
2021 6850
2022 2710
----
कोरोना को लेकर शासन से जो गाइडलाइन आई हैं उनका पालन कराया जाएगा। हालांकि जिले में अभी हालात सामान्य हैं, लेकिन सभी से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।
- रामसिंह गौतम, एडीएम