{"_id":"60bd0da28ebc3e23ce221592","slug":"corona-pilibhit-news-bly4489454115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा के खजुरिया नवीराम में 24 लोगों समेत 39 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा के खजुरिया नवीराम में 24 लोगों समेत 39 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में एक बार फिर से बिलसंडा के खजुरिया नवीराम गांव में एक साथ 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा अन्य स्थानों पर भी 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित को ट्रेस करने के बाद उन्हें लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में बिलसंडा के खजुरिया नवीराम में एक साथ 24 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और मरीजों को परीक्षण करने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया गया। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में पूरनपुर में एक, शहर के एलएच शुुगर फैक्टरी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। बीसलपुर में रसयाखानपुर, मोहल्ला दुबे, विद्या कॉलोनी, पटेल नगर कॉलोनी में एक-एक, बिलसंडा के ही महेशपुर में पांच, रौतापुर में एक कोरोना पॉजिटिव निकला। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है।
बिलसंडा के 17 मरीज के नाम बरखेड़ा ब्लॉक में चढ़ाए
तीन जून को खजुरिया नवीराम में रैंडम सैंपलिंग कराई गई थी। इस दौरान बिलसंडा के 17 मरीज के नाम बरखेड़ा ब्लॉक में चढ़ा दी गई है। रिपोर्ट में आने के बाद संक्रमितों को ट्रेस करने में परेशानी आई। जब पता चला तो गांव बिलसंडा का ही निकला।
विज्ञापन
कोरोना मीटर
टोटल पॉजिटिव - 10857
एक्टिव केस - 291
मौत - 272
डिस्चार्ज - 10453