फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

कोविड-19 के नोडल अफसर ने लगाई चिकित्सा अधीक्षक को फटकार

Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
corona
अमरिया। कोविड 19 के नोडल अधिकारी कृपा शंकर पांडेय ने शुक्रवार को सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सरे रूम, स्टोर में दवाओं का स्टाक, ओपीडी और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। एवं शौचालय में गंदगी और खिड़कियों के शीशे टूटे देख चिकित्सा अधीक्षक फटकार लगाई। उन्होंने कंटेन्मेंट जोन की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुबह करीब 11 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं का हाल जाना और उन्हें अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी रजिस्टर चेक किया। एक्सरे रूम, स्टोर में रखी दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। शौचालय में गंदगी और खिड़कियों के शीशे टूटे मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश गंगवार की फटकार लगाई। कहा कि सीएचसी परिसर में प्रवेश करनें से पहले कर्मचारी और बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। उसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जाए। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र के बैरियर पर पुलिस की तैनाती करने के निर्देश दिए। बाजार में बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम सौरभ दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed