{"_id":"5f6503d78ebc3e74b21022c0","slug":"corona-patient-death-pilibhit-news-bly420311139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल ले जाते वक्त संक्रमित बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल ले जाते वक्त संक्रमित बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना के संक्रमण से शुक्रवार को मौत हो गई।
बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले प्राइवेट लैब से बुजुर्ग की कोरोना की जांच कराई। शुक्रवार शाम को तबीयत और बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली जाने से पहले ही जांच रिपोर्ट आ गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव बताए गए। इसके बाद परिवार वाले उन्हें कोविड अस्पताल ले जाने को रवाना हो गए। लेकिन रिठौरा के पास पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम सक्रिय हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टरों से संक्रमित बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई गई। कोविड के नोडल प्रभारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।