{"_id":"5ec1588b8ebc3e9051071f2b","slug":"corona-fear-pilibhit-news-bly4061439150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी तो लोगों को सताया कोरोना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी तो लोगों को सताया कोरोना का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सड़क पर रहकर गुजारा करने वाले मानसिक मंदित बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे मोहल्ला छोटा खुदागंज के लोगों को बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने का शक होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई और बुजुर्ग को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज में पिछले कई महीनों से 70 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पर रहकर गुजारा करते हैं। मोहल्ले के लोग खानपान और कपड़े देकर उनकी मदद करते आए हैं। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। खांसी अधिक आने पर लोगों को उनमें कोरोना होने का शक होने लगा। इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। तहसीलदार विवेक मिश्रा, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के बारे में जानकारी की गई तो मानसिक मंदित होने का भी पता लगा। कोतवाल ने बताया कि बुजुर्ग को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।