फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death

सात की मौत, तहसील कर्मचारी समेत 243 संक्रमित

Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
corona death
पीलीभीत। सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती छह और बरेली के निजी कोविड अस्पताल में भर्ती बीसलपुर की बुजुर्ग महिला समेत सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में तहसील कर्मचारी समेत 243 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वाले की संख्या 224 हो गई है, जबकि एक्टिव केस की 1827 हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तीन दिन पहले जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार वालों ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार को सुबह उनकी कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा बीसलपुर के मोहल्ला साहूकारा की 75 वर्षीय वृद्धा की तबीयत खराब चल रही थी। परिवार वालों ने एक सप्ताह पूर्व प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद परिवार वालों ने उन्हें बरेली एक निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात उनकी कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। इनके अलावा कोविड अस्पताल में नौगंवा चौराहा निवासी 45 वर्षीय, उत्तराखंड के खटीमा में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नवदिया सरदार नगर निवासी 47 वर्षीय, डालचंद मोहल्ला निवासी एक महिला समेत सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में पूरनपुर की तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी समेत 243 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला एकतानगर कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी, मस्जिद पठानी, संजय रॉयल पार्क, बागगुलशेर खां, तिरुपति गोल्डन पार्क, समेत 79, पूरनपुर में 44, मरौरी ब्लॉक में 13, ललौरीखेड़ा में 12, बीसलपुर में 26, बिलसंडा में 40, बरखेड़ा और अमरिया में सात-सात कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सभी को कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। वहां मौजूद रहने वाले परिवार के दो सदस्यों को पीपीई किट दी जा रही है। संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed