{"_id":"5f4015a28ebc3e3cb961adf1","slug":"corona-death-pilibhit-news-bly4170221156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो बुजुर्गों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो बुजुर्गों समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से पूरनपुर के दो संक्रमित बुजुर्गों की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि शहर के होम आइसोलेट एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड नियमावली के तहत तीनों का अंतिम संस्कार कराया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैपलिंग भी कराई गई है।
पूरनपुर के गांव घुंघचाई निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को बीमारी के चलते पहले बरेली में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज से पहले 17 अगस्त को उनकी कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली से लखनऊ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा पूरनपुर के रुद्रपुर गांव में भी एक बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। चार दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी कोरोना से लखनऊ में मौत हुई थी। दोनों बुजुर्गों का लखनऊ में ही कोविड नियम के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित बुजुर्गों के परिवार वालों की कोरोना की जांच कराई। उसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने 20 अगस्त को उनकी कोरोना जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती न कराकर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार को उनकी घर पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित शव को कोविड के तहत सुपुर्द ए खाक कराया। सतर्कता के तौर पर मृतक के घर के बाहर बैरिकेडिंग कराई गई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि तीनों लोगों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की।