फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona-Border

खुफिया रिपोर्ट के बाद सीमा पर सुरक्षा सख्त...मगर अवैध घाटों से सुरक्षा में लग सकती है सेंध

Sun, 19 Apr 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
corona-Border
माधोटांडा। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा की बात कही जा रही है। मगर, टाइगर रिजर्व और संपूर्णानगर वन रेंज के वनकर्मियों की सांठगांठ से शारदा नदी पर कई नौका घाट अवैध रूप से जरूरी सामान की तस्करी के लिए संचालित हो रहे हैं। इनसे नेपाल के रास्ते कोरोना संक्रमितों का आवागमन भी जारी है। यह नौका घाट एसएसबी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

भारत- नेपाल की खुली सीमा तस्करों के लिए हमेशा से वरदान साबित होती रही है। कोरोना संक्रमण के समय जरूर चौकसी बरतते हुए एसएसबी इन दिनों स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से डटी हुई है। खुफिया विभाग भी इस बारे में पहले से ही सचेत कर चुका है। खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि नेपाल में पाकिस्तान से भेजे 200 कोरोना संक्रमित भारत आने की तैयारी में है। उन्हें पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते देश में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए भेजा गया है। खुली सीमा पर अंतरराष्ट्रीय पिलर 17 से लेकर 28 तक माधोटांडा थाना क्षेत्र पड़ता है। पिलर 28 से आगे का क्षेत्र थाना हजारा में आता है। सीमा के उस पार नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी है। भारतीय क्षेत्र की ओर टाइगर रिजर्व का जंगल और उसके बाद शारदा नदी पड़ती है। इनमें अवैध घाटों और जंगल के रास्तों से कोरोना संक्रमित भारत में घुसने का खतरा है।
विज्ञापन

दो अवैध घाटों का संचालन
शारदा नदी के रामनगरा घाट और कंजरिया घाट का संचालन अब भी हो रहा है। दोनों घाट हर साल टाइगर रिजर्व प्रशासन एक वर्ष के लिए नीलाम करता है। इनकी आड़ में नौकाघाट के ठेकेदार वनकर्मियों की सांठगांठ से दो अन्य अवैध घाटों का भी संचालन करा रहे हैं। इन अवैध घाटों से ही आवश्यक सामान की तस्करी होती है। भारतीय क्षेत्र से नेपाल में खाद, बीज या अन्य जरूरी सामान की तस्करी की जाती है। फिर यही तस्कर नेपाल से चरस, अफीम जैसे नशीले पदार्थ लाकर भारत में महंगे दामों पर इनकी तस्करी करते हैं। एक घाट मझारा घाट कहलाता है, जोकि धुरिया परिया की सीमा से सटे इलाके में पड़ता है और दूसरा अवैध घाट रामनगरा घाट और कंजरिया घाट के बीच में नियम विरुद्ध चल रहा है। तस्कर इन घाटों से तस्करी को अंजाम देते आ रहे हैं। इन घाटों से कोरोना संक्रमित कभी भी नेपाल से भारत की सीमा में आकर दाखिल हो सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद सीमा पर रमनगरा पुलिस और एसएसबी सतर्क है। मगर अंतरराष्ट्रीय पिलर 17 से 28 की सुरक्षा मात्र एक चौकी प्रभारी और चार पुलिसकर्मियों के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझारा घाट की शिकायत होने पर जांच की गई थी। यह इलाका संपूर्णानगर रेंज में आता है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। -रामबहादुर, वन दरोगा बराही रेंज

पूर्व में कुछ अवैध घाट संचालित होने पर कार्रवाई की गई थी। फिलहाल अब कोई अवैध घाट संचालित नहीं हो रहा है। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed