{"_id":"578fb6684f1c1bd827c4b4e1","slug":"cooperative-sugar-mills-to-pay-cane-from-government-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी चीनी मिलों को शासन से मिली गन्ना भुगतान की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी चीनी मिलों को शासन से मिली गन्ना भुगतान की धनराशि
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। सहकारी मिल से जुड़े किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए शासन ने धनराशि जारी कर दी है। इस पर पूरनपुर मिल ने 16.15 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेज दिया है, जबकि बीसलपुर मिल एडवाइज तैयार करने में जुटी है।
जिले की चार चीनी मिलों में दो प्राइवेट व दो सहकारी हैं। इसमें शहर में स्थित एलएच शुगर मिल ने काफी पहले ही सारा भुगतान कर दिया था जबकि दोनों सहकारी मिलों एवं बजाज मिल बरखेड़ा गन्ना मूल्य भुगतान बकाया था। तीनों मिलों से भुगतान न होने से किसान काफी परेशान थे। अब चुनावी वर्ष के चलते सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए सहकारी मिलों को धनराशि जारी की है। इसके लिए जिले के दोनों सहकारी मिलों के बकाए के लिए करीब 35 करोड़ रुपया जारी किया गया है। शासन से धनराशि मिलने पर पूरनपुर चीनी मिल ने 16.15 करोड़ भुगतान कर दिया है जबकि बीसलपुर सहकारी मिल अभी एडवाइज तैयार करने में जुटी है। एक निजी एवं दो सहकारी मिलों का भुगतान हो जाने से अब सिर्फ बरखेड़ा स्थित बजाज मिल पर ही 10 करोड़ रुपया बकाया बचा है। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि दोनों सहकारी मिलों से भुगतान किया जा रहा है। बजाज मिल का भी अब तक 92 प्रतिशत भुगतान हो गया है। शेष भुगतान जल्द कराया जाएगा।
सहकारी मिल ने किया 16.15 करोड़ का भुगतान
पूरनपुर। सीसीओ भुवनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल ने 18.39 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। इसका करीब 51.13 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य हुआ। 34 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही गन्ना किसानों को किया जा चुका है। अब शासन से धनराशि मिलने पर 16.15 करोड़ रुपये किसानों के खातों मेें भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब करीब 98 लाख रुपया बकाया रह गया है। इसका भुगतान भी जल्द किया जाएगा।