{"_id":"6651071447f7e4d5090e61c4","slug":"cooperative-society-opened-secretary-appointed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116818-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खोली गई सहकारी समिति, नियुक्त किया गया सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खोली गई सहकारी समिति, नियुक्त किया गया सचिव
विज्ञापन
बीसलपुर की पकड़िया मंगली साधन सहकारी समिति का खोला गया ताला । स्रोत - सचिव
बीसलपुर। अधिकारियोंं ने शुक्रवार को बंद पड़ी पकडिया मंगली समिति के ताले खुलवा दिए और नए सचिव की नियुक्ति भी कर दी।
सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने सचिव का निधन हो जाने पर एक हफ्ता पहले पकडिय़ा मंगली साधन सहकारी समिति सील करा दी थी। उसके बाद अधिकारियों ने अभी तक बंद पड़ी समिति को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई, जिसके कारण समिति से जुड़े किसानों को सुविधाएं मिलनी बंद हो गईं।
अमर उजाला ने 24 मई के अंक में पकडिय़ा मंगली समिति एक हफ्ते से बंद, किसान परेशान... शीर्षक से विस्तृत समाचार प्रकाशित किया। खबर छपते ही हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने जसोली दिवाली साधन सहकारी समिति के सचिव विजय सक्सेना को पकडिय़ा मंगली साधन सहकारी समिति के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया।
अधिकारियों ने विजय सक्सेना को मौके पर ले जाकर समिति की सील खुलवाई और उन्हें समिति का कार्यभार दिया। अधिकाारियों ने विजय सक्सेना को शनिवार से समिति का संचालन विधिवत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी आरपी पांडेय, सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी लाल सिंह, जिला सहकारी बैंक बीसलपुर के शाखा प्रबंधक राजकुमार और दिवंगत सचिव के पुत्र मोहित गंगवर मौजूद थे। सहायक विकास अधिकारी लालसिंह ने भी समिति की सील खोलकर नवनियुक्त सचिव को कार्यभार दिए जाने की पुष्टि की है।