{"_id":"edbaad325f0599b0d493dc9a6008ba1a","slug":"cooking-cylinder-fire-erupted-scattering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते सिलेंडर से भड़की आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते सिलेंडर से भड़की आग, हड़कंप
plibhit
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नईबस्ती में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण सुनील कश्यप के घर में आग लग गई। सकरी गली होने के कारण मोहल्ले में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी न पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने अन्य संयत्रों से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में रसोई घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
मोहल्ला नईबस्ती निवासी सुनील कश्यप के घर शनिवार की देर रात खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। घरवाले आग पर काबू पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किचन के अंदर आग की उठ रहीं लपटों को देखकर वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। मकान काफी तंग गली में होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस पर दमकल कर्मियों को वाहन दूर खड़ा करना पड़ा। पैदल अन्य संसाधनों से लौस होकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किचन के अंदर रखा सामान और उसकी छत पर लगे उपले जल गए। घटना को लेकर मोहल्ले में करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन