{"_id":"60d498eb270c562e7f17f574","slug":"conversion-young-man-found-in-sister-house-said-religion-has-not-changed-old-name-also-found-in-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण: बहन की ससुराल में मिला युवक, बोला- नहीं बदला धर्म, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन में भी मिला पुराना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण: बहन की ससुराल में मिला युवक, बोला- नहीं बदला धर्म, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन में भी मिला पुराना नाम
Thu, 24 Jun 2021 08:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:08 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद बरेली के एक नेता ने बुधवार दोपहर बाद एसपी को फोन कर शिकायत की थी। बताया था कि जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव के एक अशिक्षित युवक का इज्जतनगर बरेली के एक व्यक्ति ने जबरन धर्मांतरण करा दिया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने छानबीन के बाद आखिरकार युवक को तलाश लिया। वह अपनी बहन के घर बिलसंडा में रहता मिला। पूछने पर उसने धर्म बदलने की बात से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उसके पास धर्मांतरण से जुड़ा कोई कागज भी नहीं मिला। यह भी सामने आया कि उसने अपने पुराने नाम से ही पंद्रह दिन पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन भी किया था। युवक को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बरेली के एक नेता ने बुधवार दोपहर बाद एसपी को फोन कर शिकायत की थी। बताया था कि जहानाबाद क्षेत्र के कनाकोर गांव के एक अशिक्षित युवक का इज्जतनगर बरेली के एक व्यक्ति ने जबरन धर्मांतरण करा दिया है। युवक कई दिन से मिल नहीं रहा है और परिवार की शिकायत पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर जहानाबाद इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने पड़ताल शुरू की तो पहले सामने आया था कि युवक ट्रक पर हेल्पर का काम करता है। स्वेच्छा से 2019 में उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। मगर युवक की तलाश को जहानाबाद पुलिस बरेली के इज्जतनगर इलाके में डेरा जमाए रही थी।
छानबीन के बाद युवक के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इस पर बिलसंडा क्षेत्र में जहानाबाद पुलिस पहुंची। वहां गुरुवार तड़के युवक अपनी बहन की ससुराल में मिल गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने धर्म परिवर्तन करने की बात से ही इनकार कर दिया है।
उसके पास मिले अभिलेख में भी उसका पुराना नाम लिखा है। पंद्रह दिन पहले एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को किए गए आवेदन में भी उसने पुराना ही नाम लिखा है। पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
