फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Convent school teacher dies of dengue

Pilibhit News: काॅन्वेंट स्कूल की शिक्षिका की डेंगू से मौत

Wed, 27 Sep 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Convent school teacher dies of dengue
डॉ.​शिल्पी ।
पीलीभीत। शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका डॉ. शिल्पी की डेंगू से मौत हो गई। उनके पति उपाधि कॉलेज में प्रवक्ता हैं। शिक्षिका को शनिवार शाम बुखार आया था।
विज्ञापन

डॉ. शिल्पी शहर के नकटादाना चौराहे के पास स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका थीं। उनके पति गोपाल दीक्षित उपाधि कॉलेज में प्रवक्ता हैं। शनिवार को डॉ. शिल्पी को बुखार आ गया। साथी शिक्षिकाओं ने उन्हें घर जाने की सलाह दी लेकिन वह बच्चों को पढ़ाती रहीं। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सोमवार रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। शिक्षिका की मौत की सूचना पर स्कूल में शोक सभा के बाद अवकाश कर दिया गया। डॉ. शिल्पी के शव को उनकी ससुराल शाहजहांपुर ले जाया गया है। शिक्षकों ने भी वहां जाकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed